July 22, 2026

ममता बनर्जी से अलग बागी गुट का दावा ‘हम ही असली TMC’, चुनाव आयोग से की मुलाकात

Kolkata/Alive News: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने गुरुवार दोपहर नई दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की। 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलावों और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (NWC) को मान्यता देने की मांग रखी।

बैठक के बाद बागी गुट के नेता ने कहा, “हम ही असली TMC हैं। चुनाव आयोग ने हमारी बात सुनी है और हमें उम्मीद है कि जल्द फैसला लिया जाएगा।”

22 जून को कोलकाता में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन का ऐलान किया गया।

दावे के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद 3 जून को TMC के 58 विधायक ममता बनर्जी के नेतृत्व से अलग हो गए। इसके अलावा 15 जून को पार्टी के 20 सांसदों ने भी अलग होकर दूसरी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया।

इस घटनाक्रम की तुलना महाराष्ट्र में 2022 में हुई शिवसेना की बगावत से की जा रही है। उस समय के साथ बड़ी संख्या में विधायक चले गए थे, जिसके बाद पार्टी पर असली अधिकार को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई चली थी।

बागी गुट का कहना है कि अब ममता बनर्जी के पास सीमित विधायक और सांसद ही बचे हैं। वहीं अंतिम फैसला अब चुनाव आयोग के रुख पर निर्भर करेगा कि वह किस गुट को असली TMC मान्यता देता है।