March 8, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25 लाख रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त साइबर अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर पुलिस ने एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और 25,09,090 रुपये बरामद किए। इसके अलावा, 420 शिकायतों का निस्तारण कर 1,77,070 रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए।

पुलिस के अनुसार, 23 से 29 अगस्त के बीच साइबर थानों की पुलिस ने 7 मामलों में कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम, तरुणा, गौरव, अमृतपाल, युग्म भारद्वाज, संजीव कुमार मित्तल, जब्बार अहमद, मुकेश कुमार, अंकित सैनी, मनीष गंवारिया, आदित्य परमाल, मनीष कुमार दत्ता, दीपेंद्र सिंह, हरीश चंद्र गुप्ता, विनय जोशी, नदीम खान, दीपांशु कुमार, विनीत कुमार, हर्ष, इरीन दास, एमेका बगोना, सुरेश चौधरी, गोपाल सिंह, विकास, करण कुमार, अशोक, दीक्षित खन्ना, अशोक बिश्नोई, रजत कुमार, राहुल चौहान, शाहरुख खान, यश, अब्दुल हक और आलोक कुमार शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं। शुरुआत में थोड़ा मुनाफा देकर विश्वास जीतते हैं, फिर पीड़ितों की पूरी पूंजी हड़प लेते हैं। ऐसे मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है और किसी भी अज्ञात लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें।

पुलिस ने अपील की है कि अगर साइबर ठगी का शिकार हों तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।