Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में साइबर थानों की टीम ने 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच 8 मामलों में 31 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 28 लाख 45 हजार रुपये की राशि भी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर थाना एनआईटी, साइबर थाना सेंट्रल और साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीमों द्वारा की गई। एनआईटी में 3, सेंट्रल में 4 और बल्लभगढ़ में 1 मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस ने 525 साइबर शिकायतों का समाधान किया और 6 लाख 58 हजार 690 रुपये की राशि ठगों के खातों में फ्रीज करवाई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित कुमार मीणा, सुनीता सिंघल, अभिषेक शर्मा, हसन, रियास, रॉकी, दीपक, मोहम्मद अफजल, राजन कुमार, आकाश महादेव सहित कुल 31 आरोपी शामिल हैं।
फरीदाबाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी लालच में न आएं। यदि कोई साइबर ठगी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

