June 26, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक हफ्ते में 24 साइबर ठग गिरफ्तार, 98.20 लाख रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हफ्ते में 24 ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में 28 मार्च से 3 अप्रैल के बीच की गई।

पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद के तीनों साइबर थानों की टीम ने 8 मामलों में कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। इनमें साइबर थाना NIT का 1 मामला, सेंट्रल के 2 और बल्लभगढ़ के 5 मामले शामिल हैं।

इस दौरान पुलिस ने कुल 98,20,014 रुपये बरामद किए। साथ ही 242 शिकायतों का निपटारा किया गया और 5,57,286 रुपये ठगों के खातों में फ्रीज करवाए गए, ताकि पैसे आगे ट्रांसफर न हो सकें।

गिरफ्तार आरोपियों में हरजीत सिंह, आकाशदीप, तनुप्रिया, मोहम्मद शकेब, प्रशांत, साहिल, मोहित, राजेश बंसल, कुलजीत सिंह, शहवाज अहमद, हरिशंकर, दीपक चड्ढा, मोहम्मद कमरूल, शंभू प्रसाद, मोहम्मद सरफराज, ऋतिक रोशन, शशि कुमार, शिवम, जाविद, ज्योत्सना, निधि कक्कड़, अनीता, आलोक यादव और प्रशांत भाटी शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, किसी भी लालच या डर में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। अगर साइबर ठगी हो जाए, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।