March 7, 2026

महाराष्ट्र मित्र मंडल ने भव्य हल्दी-कुमकुम समारोह का किया आयोजन

Faridabad/Alive News : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक हल्दी-कुमकुम समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।

इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर, तिल-गुड़ की की मिठाइयां भेंट कर पारंपरिक रूप से “तील गुल घ्या, गोड़ गोड़ बोला” कहकर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने हल्दी-कुमकुम परंपरा के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुंबई से आए शांति पांचाल व सुरेश पांचाल सहित मंडल की महिला सदस्यों एवं पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल व अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।समापन पर मंडल ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।