July 19, 2026

महाराष्ट्र मित्र मंडल ने अनोखे ढंग से मनाई गणेश चतुर्थी

Faridabad/Alive News: महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा श्री गणेश उत्सव गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल द्वारा आज पौधे लगाए गए। जिसमें पीपल, नीम, बरगद, अशोका के पोधे शामिल है। मंडल के सभी सदस्यों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का जिम्मा लिया। इसके पश्चात दोपहर में सत्यनारायण महापूजा का आयोजन किया गया।

गणपति बप्पा की आरती के बाद सांय 7 बजे से भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के प्रवीन राठौड़, लक्ष्मण पांचाल, यशवंत पांचाल, उदेभान, ललित पांचाल, सागर कुलकर्णी, विलास पांचाल, तन्वी, सुरेखा, श्रेयस, भावना पांचाल, सागर कक्कर एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल द्वारा आज गणपति बाप्पा की विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा उत्सव स्थल से शुरू होकर एन.आई.टी. 5 से होते हुए मंझावली यमुना तट पर पहुची जहां सभी भक्तजनों ने बप्पा को नम आँखों से विदाई दी।