October 21, 2026

महाराष्ट्र : कपड़ा फैक्टरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक की मौत, 4 कर्मचारी घायल

Maharashtra/Alive News : महाराष्ट्र के बोईसर में शनिवार सुबह बड़ा धमाका हो गया। यहां की जखारिया फैब्रिक लिमिटेड में तेज धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई।

पालघर पुलिस ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं इस घटना में चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस व दमकल विभाग की टीम राहत व बचाव कार्य कर रही है।