March 7, 2026

महाराष्ट्र के सीएम का निधन, बारामती में प्लेन क्रैश से गई जान

Delhi/Alive News:  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह बारामती में प्लेन क्रैश के कारण उनका निधन हो गया। इस हादसे में अजित पवार के अलावा 4 अन्य लोगों की भी जान चली गई है। बारामती में चुनाव प्रचार करने पहुंचे अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान 2 हिस्सों में बंट गया और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया।

अजीत पवार के घर का वीडियो

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पुणे आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बता दें कि डिप्टी सीएम की आज बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश में मौत हो गई।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “आज हम सब दुखी हैं। वे मेरे करीबी दोस्त और महाराष्ट्र के एक बड़े नेता थे।”

प्रियंका गांधी ने व्यक्त की संवेदना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “समस्त पवार परिवार और उनके समर्थकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। मैंने सुप्रिया जी और उनकी पत्नी से बात की है।”

रक्षा मंत्री ने व्यक्त किया शोक

डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के असमय निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे। वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”