February 23, 2025

नए साल के स्वागत में मानव रचना में महामृत्युंज्य यज्ञ आयोजित

Faridabad/Alive News: नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का आयोजन किया गया। हर साल की तरह आयोजित होने वाले इस यज्ञ में संस्थान के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

31 दिसंबर तक संस्थान में रोजाना हर डिपार्टमेंट द्वारा यज्ञ किया जाएगा।जिसकी पूर्णाहुति एक जनवरी 2022 को दी जाएगा। हर साल पहली जनवरी को संस्थान में हवन और साथ भंडारा आयोजित किया जाता है, जिसमें समस्त मानव रचना परिवार हिस्सा लेता है।

हवन के मौके पर डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, एमआरईआई; डॉ अमित भल्ला, उपाध्यक्ष, डॉ. एम.एम. कथूरिया, ट्रस्टी, दीपिका भल्ला, निशा भल्ला, कार्यकारी निदेशक और चार्मवुड, फरीदाबाद, आर.के. बंसल, यज्ञ के पहले दिन मानव रचना के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यज्ञ का समापन 1 जनवरी को पूर्णाहुति के बाद भंडारा के साथ होगा।