March 7, 2026

सेक्टर-61 ट्रांसपोर्ट नगर से लाखों रुपये के एलटी लाइन तार चोरी, मामला दर्ज

Faridabad/Alive News: सेक्टर-61 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर से करीब 18 लाख रुपये मूल्य के एलटी लाइन के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के उपमंडल अधिकारी ज्ञानचंद शर्मा की शिकायत पर थाना आदर्श नगर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के उद्देश्य से एचएसवीपी द्वारा सड़कों के किनारे बिजली की लाइनें स्थापित की गई थीं। हालांकि, यह सेक्टर अभी तक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) को हैंडओवर नहीं किया गया है। पूरा इलाका खाली होने और चौकीदार की व्यवस्था न होने का फायदा उठाकर चोरों ने बिजली लाइनों के तार चोरी कर लिए।
तार चोरी होने के बाद पूरे सेक्टर में बिजली के खंभे बिना तारों के खड़े नजर आ रहे हैं। घटना का संज्ञान लेते हुए एचएसवीपी ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही