May 2, 2024

टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए मेडल झटकने वाले खिलाड़ियों को एलपीस स्कूल ने किया प्रोत्साहित

Faridabad/Alive News : जीवन नगर पार्ट-2 स्थित एलपीस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत की हॉकी टीम द्वारा 41 साल बाद कांस्य पदक यानी ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाई दी है।

वहीं एलपीस कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल राजेश मदान ने स्कूल की ओर से टोक्यो ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने ओलंपिक खेलों में जर्मनी को 5 -3 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। जिसके बाद से पूरे देश मे खुशी की लहर दौड़ गयी है और सभी देशवासी देश के खिलाड़ियों की इस जीत पर जश्न मना रहे है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में देश को मैडल दिलाने वाले सभी और विदेशों में देश का नाम उच्चा करने वाले खिलाड़ियों पर देशवासियों को गर्व है।