April 19, 2024

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

Faridabad/Alive News: अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती उत्सव धूमधाम से सेक्टर 12 स्थित कार्यालय पर मनाया। भगवान परशुराम प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भगवान परशुराम की आरती की गई। पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि भगवान परशुराम की अपार कृपा पर सभी पर बनी रहे और उनके आशीर्वाद से ही आज समाज में सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति लोगों में विद्यमान है।

भगवान परशुराम जी के आशीर्वाद और कृपा से आज शहर में जगह जगह धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाई जा रही है। भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान करना चाहिए। भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे, उन्होंने पृथ्वी से मानवता के दुश्मनों का नाश किया था। आज उनके पराक्रम की चर्चा पूरे विश्व में की जाती है।

इस मौके पर तेजपाल शर्मा, देवराज शर्मा सुरेश शर्मा, जसवंत पवार, करण सिंह, अतुल शर्मा, हरीश पाराशर एडवोकेट, करण पाराशर इंजीनियर, रंजन, ललित, आशीष, विनोद, सीताराम, रामजीलाल आदि मौजूद रहे।