May 17, 2024

मानव संस्कार स्कूल में हर्षोउल्लास से मनाया गया लोहड़ी और मकर संक्रांति

Faridabad/Alive News: धीरज नगर स्थित मानव संस्कार पब्लिक स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी एवं पॉपकोर्न वितरित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्कूल निदेशक योगेश शर्मा ने लोहड़ी पर्व के महत्व को समझाय।

निदेशक योगेश शर्मा ने बताया कि बच्चों को बताया कि नई फसल के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह लोहड़ी का पर्व भारत की रंग-बिरंगी संस्कृति का परिचायक है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई मूंगफली, रेवड़ी, पोपकोर्न द्वारा लोहड़ी में आहुति दी। प्रधानाचार्या रमा कौल ने लोहड़ी पर्व की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पर्व पर विद्यार्थियों को मनोरंजक खेल खिलाए गए। लोहड़ी के लोकगीत गाकर बच्चों को लोहड़ी के इतिहास से अवगत कराया गया।