September 27, 2026

कन्या माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Faridabad/Alive News: ट्रैफिक पुलिस टीम ने कन्या माध्यमिक विद्यालय एनआईटी में बच्चों को यातायात नियमों, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, दुर्गा शक्ति ऐप, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा के संबंध में किया जागरूक चालकों को यातायात नियमों से अवगत कराते हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाने की हिदायत दी हैं।

यातायात पुलिस टीम ने कन्या माध्यमिक विद्यालय एनआईटी में बच्चों को यातायात नियमों चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, दुर्गा शक्ति एप, साइबर क्राइम और महिला विरुद्ध अपराध के संबंध में जागरूक किया है। पुलिस टीम का स्कूल प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार अग्रवाल और स्टाफ ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कन्या माध्यमिक विद्यालय एनआईटी में बच्चों को यातायात नियमों के बारे में समझाते हुए बताया कि हम अगर पैदल यात्रा कर रहे हैं तो हमेशा फुटपाथ का प्रयोग करना चाहिए। रास्ते में आने वाली रेड लाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रेड लाइट ग्रीन होने के बाद ही रेड लाइट पार करनी चाहिए।

महिला थाना टीम ने बच्चों को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। जिसमें बताया कि हमें अपने एंड्राइड फोन में दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करनी चाहिए इससे अगर हमारे साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो तुरंत पुलिस को 112 पर कॉल कर सूचित करें।