March 8, 2026

लोधी राजपूत जनकल्याण समिति ने मनाया 91वां बलिदान दिवस 

Faridabad/Alive News : लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि) फरीदाबाद ने अमर बलिदानी क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी का 91वां बलिदान दिवस कार्यक्रम समिति के कार्यालय डबुआ कॉलोनी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश पाठक, नंदकिशोर लोधी, पूर्व पार्षद मनवीर भड़ाना, लाखन सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी, भोपाल कश्यप, पूर्व पार्षद अवधेश ओझा, धर्मपाल सिंह लोधी, शीशपाल शास्त्री ने दीप प्रज्वलित किया, उपस्थित जनों ने बलिदानी के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया।

समिति के संस्थापक महासचिव लाखन सिंह लोधी ने क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुलाब सिंह लोधी का जन्म 3 मई 1903 में उन्नाव जिले के ग्राम चंद्रिका खेड़ा (फतेहपुर चौरासी) में रामरतन सिंह लोधी, कृषक जमींदार परिवार में हुआ था। उस समय देश में ब्रिटिश साम्राज्य था। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारी संघर्षरत थे, यातनाएं झेल रहे थे। 23 अगस्त 1935 को झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के अग्रदूत क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी तिरंगा फहराते हुए देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर बलिदान हो गए।

इस अवसर पर होती लाल लोधी, ओमप्रकाश लोधी, मंजेश कुमार, प्रकाश चन्द, नानक चन्द, मुकेश त्यागी, दीपक यादव, किशनजीत आदि उपस्थित रहे।