May 3, 2024

दिल्ली में फिर एक हफ्ते और बढ़ाया लॉकडाउन

Delhi/Alive News : दिल्ली में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलो को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में और एक हफ्ते के लिए लॉक डाउन बढ़ा दिया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम को की।

दिल्ली में शुक्रवार को भी 27,047 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही अभी तक 375 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के इस प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में और एक हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

25 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए
दिल्ली में शुक्रवार को 25,288 लोग ठीक हुए हैं। यहां अब तक 11 लाख 49 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 33 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,147 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99,361 का इलाज चल रहा है।