March 12, 2026

शराब तस्करी करते आरोपी को किया गिरफ़्तार, 3 पेटी देशी शराब बरामद

Faridabad/Alive News: शराब तस्करी के मुक़दमे में आरोपी को गिरफ़्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्कूटी पर शराब तस्करी करते क़ाबू कर लिया। आरोपी के क़ब्ज़े से 150 पव्वे देशी शराब के बरामद किए गए। पैसों कि लालच में आकर करता था शराब की तस्करी।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम रामचरण उर्फ मोनू है जो एनआईटी की भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है।

आरोपी के खिलाफ एनआईटी नगर थाने मे अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपी के ख़िलाफ़ इससे पहले जुए शराब तस्करी के 3 मुकदमे दर्ज है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।