Faridabad/Alive News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अब अभ्यर्थी 13 अगस्त 2025 तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय, फरीदाबाद के प्रिंसिपल अनिल कुमार यादव ने जानकारी दी कि इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो पूर्व निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

