October 2, 2024

भूमि परीक्षण जांच लैब हो रही हैं कारगर साबित : उपायुक्त

Faridabad/Alive News : हर खेत स्वस्थ खेत अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने एक नई शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक एकड़ कृषि योग्य भूमि की उर्वरा शक्ति का आकलन करने के उपरांत किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक डालने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिससे कृषि की लागत कम होगी और किसानों की आय बढ़ेगी।

हर खेत स्वस्थ खेत अभियान के तहत किसानों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए मृदा नमूनों का एकत्रण उसी गांव के में से चुने हुए किसान सहायक द्वारा किया जा रहा है। किसान सहायक को 40 की प्रति मृदा नमूना एकत्रित करने का मानदेय दिया जा रहा है।

जिला फरीदाबाद में हर खेत स्वस्थ खेत अभियान के तहत दो प्रयोगशालाए खोली गई है। इनमें पिछले वर्ष मोहना में तथा गत रविवार को बल्लभगढ़ में प्रयोगशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया है। डीसी विक्रम ने आगे बताया कि जिला में हर खेत स्वस्थ खेत अभियान के तहत 3 महीने में जिला फरीदाबाद में 31098 सैंपल लिए जा चुके हैं। मृदा नमूनों के विश्लेषण के कार्य प्रगति पर है। चालू वित्त वर्ष में के अंत तक लगभग डेढ़ लाख मृदा नमूने एकत्रित विश्लेषण किए जाएंगे। जिला फरीदाबाद में अब तक 31098 नमूने एकत्रित किए हैं जिनका जिनके विश्लेषण कार्य प्रगति पर है।

इस अभियान के अंतर्गत किसान सहायकों द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में 28 लाख मृदा नमूने एकत्रित करने के उपरांत मानदेय प्राप्त करने के लिए 11 करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी।

डीसी ने आगे बताया कि किसानों को अपना मिट्टी का नमूना जांच करवाने के लिए दूर ना जाना पड़े इसके लिए हरियाणा में पिछले 2 वर्षों से भूमि परीक्षण प्रयोगशालाओं का जाल और अधिक सुदृढ़ किया गया है। पूरे राज्य में 42 बड़ी भूमि परीक्षण प्रयोगशाला तथा 34 लघु भूमि प्रयोगशालाओं के नवीनतम उपकरणों से मिट्टी के नमूनों की जांच की जा रही है।