March 7, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की लाखों रूपये की ठगी, खाताधारक सहित दो गिरफ्तार

Faridabad/Alive News:साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी के मामले में खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-56, निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फेसबुक पर उसके पास एक लड़की की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट आई, जिसके बाद उनकी बातचीत शुरू हो गई। फिर उसने शिकायतकर्ता को शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा लाभ दिलवाने के लिये बोला। जिसकी बातों में आकर उसने विभिन्न खातों में निवेश के लिये तीन लाख रूपये भेज दिये। जब उसने पैसे निकालने की बात कही तो पहले 7 लाख रूपये देने को कहा गया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जिला नुहू गांव शिकरावा हसन मोहम्मद (उम्र 30) व राशिद खान (उम्र 35) को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हसन खाताधारक है, जिसने अपना खाता अपने गांव के ही रहने वाले राशिद को दिया था। हसन के खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। हसन बेरोजगार है वहीं राशिद एक हास्पिटल में कम्पाउंडर का काम करता है।