Delhi/Alive News: कुरिल द्वीप समूह में शुक्रवार देर रात 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप शुक्रवार रात साड़े ग्यारह बजे (भारतीय समय) आया। ये भूकंप 32 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
कुरील द्वीप जापान के होक्काइदो द्वीप से लेकर रूस के कामचटका प्रायद्वीप तक फैला हुआ हैं। कामचटका में 30 जुलाई 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। ये दुनिया का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस बड़े भूकंप के बाद 16 घंटों में रूस के पास 125 छोटे भूकंप (4.4 या उससे अधिक तीव्रता) आए, जिनमें तीन 6.0 या उससे अधिक तीव्रता के थे।

