May 21, 2024

जानें कब है विश्व पर्यावरण दिवस, इस साल की थीम और महत्व

Faridabad/Alive News : विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करना और सुरक्षित रखना है। इस दिन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से कई तरह के जागरुक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है।

दरअसल, दुनियाभर में लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है और प्रदूषण में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई है। ताकि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा सके। संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को 1972 में मनाया था। 1972 के बाद से हर साल 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया जाता है। हालांकि, इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस का वैश्विक मेजबानी करेगा।

पर्यावरण दिवस की हर साल एक अलग थीम रखी जाती है। इस साल की थीम ‘इको सिस्टम रीसट्रेशन'(Ecosystem Restoration) है। जिसका हिंदी में मतलब है- पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली। इसे पारिस्थितिकी तंत्र बहाली भी कहा जाता है। साफ शब्दों में कहे तो इसका मतलब है, पृथ्वी को एक बार फिर से अच्छी अवस्था में लाना। साल 2020 में पर्यावरण दिवस की थीम थी- “जैव विविधता, 2019 में इसकी थीम थी- वायु प्रदूषण। 2018 में इसकी थीम थी- बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन।

महत्व
पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित और जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को यह दिन मनाया जाता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़- पौधे काटने से बचें. इस दिन को मनाने की बड़ी वजह यह है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जा सकते।