April 20, 2024

पंचांग से जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। आज श्रवण नक्षत्र है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा की पूजा करें और दान पुण्य भी करें। आज सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक आराधना करने से उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मान्यता के अनुसार आज अन्न दान का विशेष महत्व होता है। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज श्री सूक्त का पाठ करने से अनन्त पुण्य प्राप्त होता है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन करना आवश्यक है। क्योकि शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में आप कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही शुभ माना जाता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।