Delhi/Alive News: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी मनाई जाती है। इस दिन ना केवल भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निंद्रा से उठते हैं, बल्कि इस दिन हारे का सहारा खाटू श्याम जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर मौजूद है। लेकिन कई लोगों की ये दुविधा है आखिर खाटू श्याम जी का जन्मदिन मनाया कब जाएगा? तो बता दें बाबा का जन्मदिन 1 नवंबर को मनाया जाएगा।
कहा जाता है कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को बाबा श्याम का शीश मंदिर में सुशोभित किया गया था। इसलिए देवउठनी या प्रबोधनी एकादशी के दिन खाटू श्याम जी का जन्मदिन मनाया जाता है। अगर आप जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें आखिर क्या इंतजाम किए गए हैं और किन जगहों पर आप ठहर सकते हैं यहां सस्ते में।
एक नवंबर को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भक्तों का आगमन शुक्रवार से शुरू होगा। रींगस की ओर से आने वालों के लिए मुख्य डायवर्जन से चारण मैदान तक नया मार्ग बनाया गया है, वहीं भीड़ बढ़ने पर जिगजैग व्यवस्था लागू होगी।
दांतारामगढ़ मार्ग से आने वालों के लिए रूलाणिया कृषि फार्म से लखदातार मैदान तक नया मार्ग तैयार है। 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रींगस-खाटू मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। छोटे वाहन शाहपुरा होते हुए 52 बीघा पार्किंग में रुकेंगे और बसें मंढा रोड से चलेंगी।

