Faridabad/Alive News : 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में खादी ग्रामोद्योग की स्टॉल संख्या 812 और 832 पर्यटकों की खास पसंद बनी हुई हैं। खादी अब केवल वस्त्र नहीं, बल्कि युवाओं के बीच स्टेटस सिंबल के रूप में उभर रही है। खादी के कुर्ते, जैकेट, साड़ी, ड्रेस, जूते और बैग की जमकर खरीदारी हो रही है।
स्टॉल पर उच्च गुणवत्ता के खादी वस्त्रों के साथ हर्बल मेहंदी, धूप, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और अन्य पारंपरिक व आधुनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध हैं। देश-विदेश से आए पर्यटक इन उत्पादों में रुचि दिखा रहे हैं।
जिला अधिकारी अनिल दलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1 से 50 लाख रुपये तक ऋण सुविधा तथा 15 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग संस्थाएं आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

