May 18, 2024

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, एडमिशन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

New Delhi/Alive News: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 28 फरवरी को सुबह 10 बजे शुरू होगा और 21 मार्च, 2022 तक चलेगा। वहीं NEP 2020 के अनुसार, कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु भी बढ़ा दी है। इसके तहत, अब बच्चे की आयु 6 साल होगी।

हालांकि पहले बच्चे की उम्र पांच साल थी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, कक्षा 2 और उससे आगे की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 8 अप्रैल, 2022 से 16 अप्रैल, 2022 शाम 4:00 बजे तक होगा। वहीं कक्षा 11 के लिए एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म एडमिशन के लिए स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सभी कैटेगरी की उम्र की गिनती 31 मार्च 2022 तक की जाएगी।

पहली क्लास के लिए तीन लिस्ट होंगी जारी
केवीएस पहली क्लास के लिए एडमिशन लिस्ट तीन बार जारी की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार, पहली लिस्ट 25 मार्च, दूसरी लिस्ट 1 अप्रैल और तीसरी लिस्ट 8 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। लिस्ट जारी होने के बाद पेरेंट्स आगे की एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

एडमिशन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर क्लिक करें। उपयुक्त प्रवेश लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें। एक बार सबमिट हो जाने के बाद आगे की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर रख लें।