May 10, 2024

श्रीलंका की सीता वाटिका से अयोध्या के लिए मिट्टी लेने पहुंचा जस्टिस फाऊंडेशन का प्रतिनिधि मंडल

Faridabad/Alive News: हिन्दुस्तान के हरियाणा प्रदेश के जिला फरीदाबाद से सोशल जस्टिस फ़ाऊंडेशन का एक प्रतिनिधि मंडल श्रीलंका की अशोक वाटिका (सीता माता मंदिर) पहुँचा। ये प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका की अशोक वाटिका से मिट्टी लेकर अयोध्या के श्रीराम मंदिर पहुंचेगा।

सोशल जस्टिस फ़ाऊंडेशन संस्था के अध्यक्ष रामरतन नर्वत ने बताया कि वह लोग आज श्री सीताई अम्मन मंदिर श्रीलंका पहुंचे है और यहां की अशोक वाटिका से मिट्टी लेकर अयोध्या श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। रामरतन नर्वत ने बताया कि यह अनोखा मंदिर है, क्योंकि ये सीता माता को समर्पित मंदिरों में से एक है। सीता अमन मंदिर में भगवान राम लक्ष्मण, देवी सीता और भगवान हनुमान की मूर्तियां हैं। हनुमान जी अशोक वाटिका में जहां उतरे थे वहां पर आज भी उनके चरणों के निशान श्रीलंका के इस मंदिर में हैं।

इस प्रतिनिधिमंडल में राम रतन नर्वत के साथ रमेश चौधरी, बृजमोहन शर्मा, कांतिलाल जैन नासिक महाराष्ट्र से, विष्णु शर्मा दिल्ली से, मुकेश कुमार सीकर राजस्थान से ये सभी लोग श्रीलंका की अशोक वाटिका से मिट्टी लेकर अयोध्या पहुंचेंगे।