May 6, 2024

जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार, एससी सेल में 46 पदाधिकारी को किया नियुक्त

Chandigarh/Alive News : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए अनुसूचित जाति (एससी) प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 46 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा एससी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पंचकुला निवासी गुरुदेव सिंह, अंबाला निवासी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमरनाथ बग्गन, माया राम काकरकुंडा, यमुनानगर निवासी पूर्व बैंक अधिकारी राज कुमार, कुरुक्षेत्र निवासी जगमाल सिंह, कैथल निवासी सुरेश वाल्मिकी कौल, करनाल निवासी राजेश रविदासिया, पानीपत निवासी पूर्व हलका प्रधान अनील कुमार नरवाल व सोनीपत निवासी सुरेश कुमार नागर को नियुक्त किया है।

इसी तरह जींद निवासी सूरजमल ग्रोवर, रोहतक निवासी रामफल रविदासिया, झज्जर निवासी पवन धानक, फरीदाबाद निवासी चीमनलाल कटारिया, पलवल निवासी अरुण वाल्मिकी, नूंह निवासी राजेश कोहली, गुरुग्राम निवासी सुरेंद्र तंवर, रेवाड़ी निवासी ईश्वर सिंह, महेंद्रगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार, दादरी निवासी ईश्वर सिंह धानक, भिवानी निवासी एडवोकेट मांगेराम तोंदवाल, जसबीर जमालपुर, हिसार निवासी रोहताश, फतेहाबाद निवासी जग्गा बाजीगर पूर्व सरपंच और सिरसा निवासी राजबंत सिंह भी जेजेपी एससी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।

वहीं एससी सेल में प्रदेश महासचिव के पद पर पंचकुला निवासी कर्मबीर बेदी, अंबाला निवासी जसबीर नरवाल, यमुनानगर निवासी जगतार सिंह रविदासिया, कुरुक्षेत्र निवासी जयपाल, कैथल निवासी राकेश कुमार, करनाल निवासी कृष्ण बिडलान, सोनीपत निवासी महावीर, जींद निवासी ओम सिंह, रोहतक निवासी सुमित समचाना, झज्जर निवासी चांद राम, फरीदाबाद निवासी धर्मेंद्र जाटव, पलवल निवासी रूप चंद जाटव व नूंह निवासी जीवन लाल को नियुक्त किया है। इनके अलावा गुरुग्राम निवासी रण सिंह प्रिंसिपल, रेवाड़ी निवासी रामस्वरूप, महेंद्रगढ़ निवासी ब्रह्मानंद वाल्मिकी, दादरी निवासी मनफूल आर्य, भिवानी निवासी सुधीर खंगनवाल, हिसार निवासी रामफल धानक, राजेश चौहान, फतेहाबाद निवासी ईश्वर सिंह भुक्कल और सिरसा निवासी सतबीर सिंह मेघवाल भी जेजेपी एससी प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।