Chandigarah/Alive News : जननायक जनता पार्टी ने अपने महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जेजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक नैना चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद दो जिलों में महिला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की सूची जारी की। पार्टी द्वारा पलवल जिले में ललिता सुहाग और सोनीपत में अंजू बाला खटक को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।
जेजेपी ने दो जिलों में महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की
