Faridabad/Alive News: सेक्टर-21B स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में मंगलवार वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल बैंड द्वारा मैनेजमेंट का स्वागत करते हुए हुई, जिसने माहौल को उत्साह से भर दिया।
छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें खेल भावना, स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश साफ दिखाई दिया। उद्घाटन समारोह में सभी प्रतिभागियों को नियमों का पालन करने और खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विद्यालय की मैनेजमेंट टीम ने बलून उड़ाकर महोत्सव की शुरुआत की।
विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने छात्रों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और रिबन काटकर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं।
छात्रों ने योग, व्यायाम और फिटनेस से संबंधित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अनुशासन, स्वास्थ्य और टीमवर्क का संदेश प्रभावी ढंग से पेश किया। सभी सदनों के छात्रों द्वारा किया गया मार्च पास्ट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेव, मुख्य संयोजिका लीपिका कौशिक, तथा यंग डायरेक्टर्स मीनाक्षी सिंह, नीरजा चौहान और काजल चौहान उपस्थित रहीं।
खेल महोत्सव का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। हाल ही में बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, आर्चरी तथा विभिन्न रेस प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनके विजेता अब फाइनल में पहुँच चुके हैं। अंतिम मुकाबलों के बाद विजेता सदन की घोषणा की जाएगी।
अंत में, विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए सभी को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।” उपाध्यक्षा और एकेडमिक हेड ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

