Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 हजार नगद बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरदार तीर्थ सिंह व रोहित सिंह जिला धार मध्यप्रदेश का रहने वाला है। आरोपी तीरथ सिंह को क्राइम ब्रांच ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से NIT दशहरा ग्राउंड एरिया से थाना ओल्ड फरीदाबाद के एक घर में चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित सिंह को बस स्टैंड गंधवानी जिला धार मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि 27 जून 2024 को मुकुल वासी सेक्टर-19 ने पुलिस चौकी सेक्टर-19 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि एक सरदार उसके घर में ताला ठीक करने के लिए आया था। जो लॉकर से 2 चैन, 2 पेंडल, एक मंगलसूत्र व कान के झुमके चोरी कर ले गया। जिस संबंध में थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया। आरोपी तिरत सिंह से 20 हजार रुपए नगद घर से तथा आरोपी रोहित से 15हजार नगद बरामद किए गए। आरोपी तीर्थ सिंह को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मारुति रोहित को मामले में निशान देही व अन्य जानकारी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।