Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप, निवासी एसजीएम नगर, ने शिकायत दी थी कि 16 सितंबर को वह घर से बाहर गया हुआ था। अगले दिन पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा खुला है। जब वह घर लौटा तो पाया कि नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं। इस मामले में थाना एसजीएम नगर में चोरी का केस दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने अन्ना साहिब (49), निवासी जवाहर कॉलोनी, को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि उसकी जवाहर कॉलोनी में ज्वेलरी की दुकान है और उसने चोरी के आभूषण खरीदे थे। बाद में इन आभूषणों को नए आभूषणों में बदलकर बेच दिया गया था। आरोपी से 1 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
इस मामले में पुलिस पहले ही चार चोरों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

