Faridabad/Alive News : सेक्टर-21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र निखिल मौंण ने राज्य स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता कुरूक्षेत्र में एसजीएफआई की ओर से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में राज्य के अनेक ज़िलों के स्कूली बच्चों के साथ साथ विभिन्न आयुवर्ग के लोगों ने भी भाग लिया।
निखिल ने फरीदाबाद ज़िले का प्रतिनिधित्व किया। जीवा स्कूल के लिए यह गर्व का विषय है कि इतने कड़ी स्पर्धा में भी निखिल ने अपना संयम बनाए रखा व प्रथम स्थान प्राप्त किया। निखिल का चयन फरीदाबाद की शतरंज टीम में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बौद्धिक क्षमता को देखते हुआ। इस टीम में मुख्य रूप से चार सदस्य थे। टीम के सभी सदस्यों ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

निखिल के अनुसार विद्यालय की ओर से भी उसे बहुत प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में सिखाए जाने वाले स्वाध्याय के कारण उसमें एकाग्रता उत्पन्न हुई एवं अनुशासन के कारण उसने शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। निखिल अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई के साथ साथ शतरंज के खेल में भी सामंजस्य बनाए हुए है।
विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान ने निखिल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सरहाना की और वहीं विद्यालय की एकेडमिक एंड एक्सिलेंस हेड मुक्ता सचदेव एवं प्रधानाचार्या अपर्णा शर्मा ने भी निखिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।