July 12, 2026

जीवा स्कूल के विद्यार्थियों ने किया भारतीय संसद का प्रेरणादायी शैक्षिक भ्रमण

भारतीय संसद भवन के शैक्षिक भ्रमण के दौरान जीवा पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के ह्युमैनिटीज़ के विद्यार्थी।

Faridaba/Alive News: सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के ह्युमैनिटीज़ विभाग के विद्यार्थियों ने भारतीय संसद का प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संसद की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में शासन व्यवस्था, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों, नेतृत्व, अनुशासन तथा उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों ने नए संसद भवन का भ्रमण करते हुए लोकसभा, राज्यसभा, सेंट्रल हॉल और आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रश्न पूछे और भारतीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे जीवन का यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बताया।

विद्यालय का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वास्तविक अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने कहा कि इस प्रकार के अनुभव विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जीवा लर्निंग सिस्टम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और नैतिक सोच से भी समृद्ध करना है।