July 11, 2026

20 जुलाई तक होंगे आवेदन, 21 और 31 को जारी होगी मेरिट सूची

Noida/Alive News: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। समर्थन पोर्टल पर तकनीकी खामियों के कारण अब छात्र-छात्राएं 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पहले यूनिवर्सिटी ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 8 जुलाई कर दिया गया था। हालांकि, हाल के दिनों में समर्थन पोर्टल पर तकनीकी समस्याएं आने के कारण बड़ी संख्या में छात्र आवेदन नहीं कर सके। इसे देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली मेरिट सूची 21 जुलाई को जारी होगी, जबकि दूसरी मेरिट सूची 31 जुलाई को जारी होगी। छात्र संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची में अपना नाम देख सकेंगे। जिसके बाद मेरिट सूची में चयनित छात्र कॉलेजों में एडमिशन लेंगे और अगस्त से काउंसलिंग और नियमित रुप से क्लास शुरु हो जाएगी।