May 17, 2024

फरीदाबाद NIT -1 के मंदिर में जोरो -शोरो से मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Faridabad/Alive News:जन्माष्टमी का त्योहार 6 और 7 सितम्बर दोनों ही दिन मनाई जा रही है। जन्माष्टमी का व्रत अष्टमी तिथि के साथ ही शुरू हो जाता है। श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद ही इसक पारण करने का विधान है। पंचाग के अनुसार भाद्रपद की अष्टमी तिथि 6 सितम्बर की दोपहर 3 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 7 सितम्बर की शाम 4 बजकर 14 मिनट पर होगा।

मंदिरो में चल रही है जोर शोर से तैयारी

फरीदाबाद NIT 1 वैष्णो देवी मंदिर में जन्माष्टमी के त्योहार की बड़े जोर शोर से की जा रही है। सभी सेवाकार अपने अपने काम में लगे हुए हैं। मंदिर की सजावट फूलो और लड़ियो से की जा रही है। श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रदान ने बताया की इस बार के कार्यकर्म के लिए 25 फुट का लम्बा जोड़ा भी तैयार किया गया है।

साथ ही इस बार नयी झांकी का भी प्रबंध किया गया है। बता दें इस कार्यकर्म को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। जिसकी वजह से मंदिर काफी ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है। वही दूसरी तरफ लोगो की चप्पल रखने के लिए भी एक अलग कमरे का प्रबंध किया गया है।

सुरक्षा के लिए पुलिस भी रहेगी तैनात
मिली जानकारी के अनुसार लोगो की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का भी इंतजाम किया गया है। साथ ही महिला पुलिस भी इस बार मंदिरो में तैनात रहने वाली हैं।