Faridabad/Alive News: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को रेलवे रोड स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी ही श्रद्धा और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनियों, गुब्बारों और झालरों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह – जगह भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और उनके अलग – अलग अवतारों से संबंधित झांकियां सजाई गई जिसे देखने के लिए दुर – दुर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।
मंदिर के सेवादार एवं पूर्व पार्षद नरेश गोसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के अंदर आते ही लोगों को श्री जगन्नाथ पुरी की झांकी के दर्शन हुए और जो लोग जगन्नाथ नहीं जा पाए उन्होंने यहां आकर भगवान श्री जगन्नाथ की झांकी के दर्शन किये । श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू करने के जगह – जगह पुलिस बल की तैनाती की गई साथ ही मंदिरों में आठ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। मंदिर के अंदर आने और जाने के लिए अलग – अलग रास्ते बनाए गए थे। मशहूर मलिक म्यूजिक ग्रुप का भजन संध्या का कार्यक्रम आठ बजे से शुरू किया गया।
मंदिर के सेवादार एवं संस्था के कोषाध्यक्ष संजय दत्ता ने बताया कि यह मंदिर सबसे प्राचीन और सिद्धपीठ है। जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालुओं को चार धाम बद्रीनाथ, जगन्नाथ, द्वारकाधीश और रामेश्वर धाम के दर्शन मंदिर परिसर में एक ही जगह कराए गए। उन्होंने बताया कि यह उत्सव जन्माष्टमी से लेकर श्री कृष्ण की छठी तक रहेगा। इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर और शहर के उद्योगपतियों ने मंदिर में आकर श्री लड्डू गोपाल के दर्शन किए।
उन्होने यह भी बताया कि प्रधान सेवक ललित गिरी गोस्वामी, महासचिव राजेंद्र गोहाटी, संगठन सदस्य प्रेम अहुजा, वरिष्ट उपप्रधान राजिव दत्ता और संस्था सरपंच अशोक अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और मंदिर की व्यवस्था की देखरेख की गई।
मंदिर प्रधान सेवक ललित गिरी गोस्वामी ने कहा कि जातिवाद, धर्मवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद की सभी दीवारों को गिराए और एकता के साथ सभी मंदिर में आए और यहां पर मौजूद सभी झांकियों के दर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह सिद्ध मंदिर है अगर कोई यहां आकर सात परिक्रमा करता है तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।
क्या कहना है श्रद्धालुओं का
वह काफी सालों से लड्डू गोपाल के दर्शन के लिए इस मंदिर में आ रही है और हर साल इस मंदिर मे कुछ न कुछ अलग होता ही है जैसे इस साल यहां अलग – अलग झांकियां बनाई गई है। श्री जगन्नाथ जी का झांकी का पहली बार यहां दर्शन किया ।
– प्रीति चौहान, श्रद्धालु
वह पहली बार इस मंदिर में आई है और उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा। उन्हें मंदिर के अंदर भगवान के दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं हुई । मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की है।
– राधिका, श्रद्धालु
क्या कहना है सुरक्षा इंचार्ज का
लोगो की सुविधा के लिए जगह – जगह पुलिस का डयूटी लगाई गई है और उन्हे चोकान्य रहने के आदेश दिए हुए है। कई जगह पुलिस राउंड पर है और समय – समय पर जगह का मुआयना कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से महिला पुलिस की भी सुरक्षा में लगाई गई है।
– नरेश कुमार, इंचार्ज

