Faridabad/Alive News: फरीदाबाद की सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था ने बीके अस्पताल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अभियान में बीके अस्पताल के डॉक्टरों ने भी भाग लिया।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने पौधा लगाते हुए कहा कि पौधे धरती की शोभा होते हैं और उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। संस्था के प्रधान संतसिंह हुड्डा ने कहा कि पेड़ होंगे तभी भविष्य सुरक्षित होगा। संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत ने बताया कि संस्था हर साल पौधारोपण करती है और पौधों की देखभाल भी करती है। उन्होंने बताया कि सभी पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में डॉ. रामभगत, डॉ. हरजिंदर, डॉ. राजेश श्योकंद, डॉ. सुशील अहलावत, डॉ. ए के यादव, डॉ. एमपी सिंह, संस्था से रोहित कुमार, प्रेमचंद आर्य, वीरेंद्र, शिव कुमार और पंकज कौशिक ने भाग लेकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

