September 11, 2026

सेक्टर-8 (हास्पिटल ब्लॉक) के आरडब्ल्यूए प्रधान चुने गए जगमोहन गुप्ता

Faridabad/Alive News: रविवार को सेक्टर-8 आरडब्ल्यूए (हास्पिटल ब्लाक) के चुनाव हुए। निवासियों ने जगमोहन गुप्ता को आरडब्ल्यूए प्रधान चुना है। प्रधान चुने जाने पर जगमोहन गुप्ता ने निवासियों का आभार व्यक्त किया।

डा. आरके लुथरा और श्याम लाल शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। इनकी देखरेख में चुनाव आयोजित हुए। चार टीमें सभी पदों के लिए चुनाव में उतरी थी। देर शाम को काउंटिंग के बाद परिणाम जारी हुए। राम किशन यादव को उप प्रधान, मुकेश वशिष्ठ को महासचिव, बलराज कृष्ण उर्फ विक्की को सह सचिव, संतोष गर्ग को कैशियर के रूप में चुना है।

जगमोहन गुप्ता ने कहा कि सेक्टर से समस्याओं को दूर करेंगे। लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाएंगे। सेक्टरों से सभी समस्याओं का समाधान कराकर लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे। निवासियों ने फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का स्वागत किया।