August 7, 2026

आईटीआई फरीदाबाद में 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

आईटीआई एनआईटी-5 फरीदाबाद में 22 जुलाई 2026 को आयोजित रोजगार मेले की जानकारी।

Faridabad/Alive News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), एनआईटी-5, फरीदाबाद में 22 जुलाई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य युवाओं और आईटीआई छात्रों को रोजगार एवं शिक्षुता (Apprenticeship) के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि यह रोजगार मेला कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। मेले में विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन शिक्षुता तथा प्लेसमेंट के लिए किया जाएगा।

उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं और आईटीआई छात्रों से इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।