May 9, 2024

बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में विकास करवाना मेरा कर्तव्य है: मूलचंद शर्मा

Faridabad/Alive News: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र का मुख्य सेवक होने के नाते यहां का चहुमुखी विकास कार्य करवाना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार को दोपहर के बाद बल्लबगढ विधानसभा क्षेत्र के गांव मुजेसर में तोसी आबादी नई बस्ती में लाखों रूपये की धनराशि की लागत से सिवरेज लाइन डाले जाने के कार्य का शिलान्यास किया। जहां पर करीब 14 गलियों में यह सिवरेज लाइन डाली जाएगी। वहीं मुजेसर एरिया में करीब 2 करोड़ 9 लाख रुपये की धनराशि की लागत से कार्य चल हुए हैं।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की मुजेसर एरिया में 25 साल बाद विकास की बयार आई है। जब से यहां के लोगो ने उन्हें विधायक बनाया है।आज मुजेसर में करोड़ों के कार्य चले हुए हैं और कुछ कार्य जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होने वाले है। जिनमें बाबा हिरदे राम मंदिर का तालाब, पार्क, सड़कों का कार्य होना है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा राज के कार्यों का लेखा जोखा तो गुगल बता देगा। उन्होंने कहा कि 2013 में मुजेसर सहित पूरे बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में क्या हालत थे और आज पूरा इलाका दूधिया लाइटों और आरएमसी की सड़कों का जाल बिछाया गया है। मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का काम किया गया है। परिवहन मंत्रीं मूलचंद शर्मा ने मुजेसर इलाके के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही मुजेसर अंडर पास बनने जा रहा है। जिससे इस इलाके के विकास को चार चांद लगेगे।
यह महानुभाव रहे उपस्थित:-
इस मौके पर सुभाष लांबा,जगत भूरा, संजय मरोड़िया, दिपांसु अरोड़ा, दामोदर उपाध्याय, सोनू मकाडिया, देवेंद्र गोदारा,सुरेंद्र सांगवान रतिराम,
निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम, एलएन झा सहित कालोनी के गणमान्य लोग मोजूद रहे।