March 7, 2026

तिगांव – जुन्हेड़ा सड़क पर पैदल निकलना भी मुश्किल

Faridabad/Alive News: गांव को गांव से जोड़ने वाली सड़के बनाने के सरकार के दावों की पोल खुलकर सामने आ रही है। अधिकतर सड़का खस्ताहाल हैं। इनमे तिगांव से जुन्हेड़ा ने तिगांव से बुखारपुर को जाने वाली सड़के भी शामिल हैं। दोनों सड़कों पर पानी निकासी का इंतजाम नहीं है। इसलिए हर समय सड़क पर गंदा पानी रहता है। तिगांव से जुन्हेड़ा वाली सड़क पर तो गढ्ढे हो गए हैं। जिससे वाहन चालकों को ही नही वल्कि पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही हैं। सालों से ग्रामीण गुहार लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब ग्रामीणो ने सड़क जाम करना की चेतावनी दे दी है, साथ ही कहा है कि वह जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे।

दोनों ओर हैं मकान : जुन्हेड़ा वाली सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक दाएं – बाएं मकान वन गए हैे। कालोनी बस गई है। इसलिए तिगांव के ही हजारों लोग इस सड़क का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा तिगांव से जुन्हेड़ा आने – जाने के लिए भी यह एकमात्र सड़क है। वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। तिगांव मुख्य सड़क से लेकर करीब आधा किलोमीटर सड़क तो हर समय गंदे पानी में डुबी रहती है। नालियों का पानी सड़क पर बहता है। यहां घरों में रहने वाले लोगों के मुख्य द्वार तक गंदा पानी जमा है। इनका बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पैदल का रास्ता तो बिल्कुल बंद है।

क्या कहना है आम नागरिको का :
सड़क पर वाहनों का खुद दबाव रहता है। इसलिए समस्या कि ओर ध्यान देना जरुरी है। जल्द सड़क बनानी चाहिए।

  • महावीर

सैकडों घरों के लोग परेशान है। रोज गंदे पानी में आना – जाना करना पड़ता है। पता नहीं अधिकारी क्यो सुनवाई नहीं कर रहे है।

  • जिल्ले अधाना

क्या कहना है कार्यकारी अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड :
तिगांव से जुन्हेड़ा व बुखारपुर सड़कें जल्द बनाई जाएंगीष आबादी वाली जगह सड़क सीमेंटेड बनेगी। इसके जल्द टेंडर किए जाएंगी।

  • प्रवेश कुमार , कार्यकारी अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड

क्या कहना है पूर्व वाइस चेयरमैन, ब्लाक समिति का :
सरकार दावे तो खुब करती है कि गांव को गांव से जोड़ने वाले रास्ते बना रहे है लेकिन हकीकत यहां आकर देखी जा सकती है।

  • जगदीप अधाना, पूर्व वाइस चेयरमैन, ब्लाक समिति