Delhi/Alive News: इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनका देश ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारना चाहता था, लेकिन उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर खामेनेई उनके निशाने पर होते, तो वे उन्हें खत्म कर देते। काट्ज से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या इजरायल ने अमेरिका से इसकी इजाजत मांगी थी, उन्होंने जवाब दिया, कि इजराइल को इस तरह के फैसलों के लिए किसी और की इजाजत की जरूरत नहीं है।
दूसरी ओर, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि 22 जून को किए गए हमले में ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। उन्होंने पेंटागन में मीडिया को बताया कि यह हमला ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। हालांकि, जब कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, तो हेगसेथ ने इस पर नाराज़गी जताई।
ये बयान दुनिया में तनाव का स्तर और बढ़ा सकते हैं, खासकर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच।

