Faridabad/ Alive News: सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल, फरीदाबाद के कक्षा 5वीं ‘डी’ के छात्र ईशान सोनी ने काबिल किड्स रैपिड चेस टूर्नामेंट में पहला स्थान जीता।
ईशान ने कुल 4 मैचों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए शानदार स्कोर बनाया। उनकी इस सफलता पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सिस्टर शेरोन थेरेस, खेल प्रभारी बिमलेश और चेस इंचार्ज श्याम कुमार ने उन्हें बधाई दी।
स्कूल परिवार को उम्मीद है कि ईशान आगे भी ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, स्कूल और देश का नाम रोशन करेंगे।

