April 27, 2024

होली पर चढ़ गया है भांग का नशा, घबराएं नहीं फटाफट अपनाएं ये उपाय

Lifestyle/Alive News: भांग भगवान शिव को बेहद प्रिय होती है। कई लोग इसका सेवन भी करते हैं। खासकर इसका सेवन होली और शिवरात्रि पर ज्यादा किया जाता है। होली का रंग चढ़ने लगा है चारों ओर रंग और गुलाल उड़ रहे हैं। कई लोग होली पर भांग का सेवन करते हैं, इसके ज्यादा सेवन से भांग सिर पर चढ़ जाती है और नशा होने लगता है। इस रिपोर्ट में हम आपको आसान उपाय बताएंगे जिससे भांग का नशा उतर जाएगा।

करें ये आसान उपाय
भांग के सेवन से नशा चढ़ जाता है, इस नशे को उतारने के लिए आपको नींबू-पानी ,छाछ ,संतरा ,मौसंबी ,इमली जैसी खट्टी चीजों का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी पीने से भी भांग का नशा उतर सकता है। अदरक भी नशा उतारने के लिए बेस्ट माना जाता है। इन सब चीजों के बाद भी अगर नशा नहीं उतर रहा है, तो आप एक बंद कमरे में भरपूर नींद ले सकते हैं, इससे भी आपको आराम मिलेगा। भांग का नशा आसानी से नहीं उतरता इससे उतरने में समय लगता है इसलिए धैर्य रखें और उपायों को अपनाएं।

भांग खाने के नुकसान
भांग चढ़ने से इंसान को खुशी और आराम की अनुभूति होती है। इसके अलावा इसके कई नुकसान भी होते हैं जैसे की इसके अधिक सेवन से याददाश्त जाने की संभावना होती है साथ ही ब्रह्म पागलपन का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से मानसिक बीमारी होती है वह लोग भांग का सेवन भूल कर भी ना करें। ज्यादा भांग के सेवन से लत लग सकती है, जो आदत काफी खतरनाक हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को तो भूल कर भी भांग का सेवन नहीं करना चाहिए। भांग के नशे में वाहन चलाना बहुत खतरनाक हो सकता है।

-अलाइव न्यूज नशे के खिलाफ है, नशा लोगों के शरीर के लिए हानिकारक होता है इससे दूर रहना चाहिए, कोई भी उपाय करने पर परिणाम के लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं।