May 18, 2024

शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होंगे इंटरव्यू, जानिए डिटेल

Chandigarh/Alive News: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने चंडीगढ़ के बहुत से स्कूलों में टीचर पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की तारीखें घोषित कर दी हैं। चंडीगढ़ एजुकेशन विभाग ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 14 और 15 फरवरी 2022 के दिन आयोजित किए जाएंगे। पंजाब प्रतिनियुक्ति कोटा विभाग में लेक्चरर कैडर में 15 पदों पर भर्ती होनी है।

इन 15 पदों को भरने के लिए 64 कैंडिडेट्स को चुना गया है. अब इन कैंडिडेट्स का साक्षात्कार होगा जिसके आधार पर उनका चयन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इन चुने हुए शिक्षकों को साक्षात्कार के लिए सेक्टर 42 की रूसा ब्रांच में सुबह दस बजे पहुंचना होगा। चंडीगढ़ एजुकेशन विभाग ने कुछ समय पहले ये पाया कि यहां पर एक लंबे समय से शिक्षकों की कमी है और अब इस स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाया जा रहा है।

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है इसलिए यहां दोनों राज्यों से शिक्षक डेप्यूटेशन पर आते हैं। पंजाब और हरियाणा के डेप्यूटेशन टीचर्स का कोटा 150 से ज्यादा है, जिसके लिए 40 प्रतिशत टीचर्स हरियाणा से और 60 प्रतिशत पंजाब से आते हैं. डेप्यूटेशन के इन टीचर्स का कार्यकाल तीन साल का होता है जिसके बाद उन्हें अपने राज्य वापस जाना होता है।