March 8, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – योग से सभी व्याधियों का उपचार

Faridabad/Alive News : सराय ख्वाजा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को घर रहकर नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने 30 जून तक विद्यार्थियों का ग्रीष्म अवकाश घोषित किया हुआ है तथा बच्चों को हॉलिडे होमवर्क भी दिया गया है। बच्चे पढ़ाई के साथ साथ शिक्षेत्तर गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

विद्यालय के बच्चे, अध्यापक और अभिभावक भी सुबह एवं शाम के सत्र में योग शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास कर रहे हैं। अध्यापक दीपांजलि और दिनेश ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को सर्वोत्कृष्ट विकल्प के रूप में अपनाने पर जोर दिया।

प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी बालिकाओं, अध्यापकों तथा विशेष रूप से दीपांजलि, निखिल, अजय गर्ग और दिनेश पीटीआई का योग सत्र आयोजित करने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।