सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Faridabad/Alive News : हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम फरीदाबाद में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस का थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ पर केंद्रित होगा। डीसी आयुष सिन्हा ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
योग दिवस से पहले फरीदाबाद में होने वाले मुख्य कार्यक्रम:
- 8 से 10 जून: गांवों में निकाली जाएंगी ‘योग जागरण यात्राएं’।
- 11 से 13 जून: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर।
- 15 जून: लोगों को जागरूक करने के लिए ‘योग मैराथन’ का आयोजन।
- 19 जून: योग के महत्व को लेकर जागरूकता सेमिनार।
- 20 जून: मुख्य कार्यक्रम की फाइनल ‘पायलट रिहर्सल’।
- 21 जून: जिला, उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तर पर मुख्य भव्य कार्यक्रम।
बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मोनिशा लाम्बा सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

