March 7, 2026

डी.ए.वी. स्कूल, सेक्टर 49, में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

Faridabad/Alive News : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर 49, फरीदाबाद ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया,जिसमें छात्रों, शिक्षकों,कर्मचारियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न योग सत्रों और गतिविधियों में भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य योग की प्राचीन भारतीय पद्धति को बढ़ावा देना और शारीरिक व मानसिक कल्याण के लिए इसके अपार लाभों को उजागर करना था।

कार्यक्रम का आरंभ गायत्री मंत्र और प्रार्थना के साथ किया गया।योग शिक्षक श्रीराम पुकार आर्य जी ने अनेक योगासनों द्वारा सभी को लाभान्वित किया।ब्रह्माकुमारी संस्था से बी. के. नीलमणि जी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया,जिनका विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर अनुच्छेद लेखन,पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजन गौतम जी ने रोगमुक्त और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए योग को जीवन में नियमित रूप से अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।