March 7, 2026

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय कन्या दिवस

Faridabad/Alive News: डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय में 11 अक्टूबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नृत्य, कविता-पाठ, भाषण और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से समाज में बेटियों के महत्व पर संदेश दिया।

प्रधानाचार्य नितिन वर्मा ने कहा, “कन्या केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति है। जब हम एक बेटी को शिक्षित करते हैं, तो हम आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करते हैं।”

कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि हर बेटी को समान अवसर और सम्मान प्रदान किया जाएगा।